पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट ने तहसीलदार को सौंपी पांच पीपीई किट

Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़* 13 जून 2020

नई टिहरी:  विकास खंड थौलधार के पूर्व प्रमुख एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने तहसीलदार कंडिसौड़ उपेंद्र बहुगुणा को पांच पीपीई किट उन वाहन चालकों के लिए दिए हैं, जो कोविड-19 सेवा में संदिग्ध मरीजों को लाने एवं प्रवासियों को गांव व क्वारंटाइन सेंटर तक छोड़ने के काम में लगे हैं। 

पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट ने अब तक थौलधार एवं जौनपुर विकासखंड में चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, होमगार्ड, पुलिस और व्यापारियों आदि को बड़ी मात्रा में सामग्री बांटी है। बिष्ट ने बताया कि वह अब तक लगभग बारह हजार सामान्य मॉस्क, पांच सौ मॉस्क, पांच सौ सेनिटाइजर, दो सौ फेस शील्ड पूर्व में बांट चुके हैं। 

इस अवसर पर मौजूद थौलधार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं, रामगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरत बुटोला, मायाराम लसियाल समेत कई लोगों ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories