सामूहिक हवन और खिचड़ी के साथ मनाया गया मकर सक्रांति का पर्व

देहरादून: आज दिनांक 14-01-2021 मकर सक्रांति के पावन अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की सदस्यों ने ब्राह्मणवाला (रोचीपूरा) देहरादून में सामूहिक हवन कर मनाया। साथ ही बड़े उत्साह से सामूहिक खिचड़ी का भी आयोजन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम पूरे आनंद और उमंग के साथ मनाया।
मकर सक्रांति क्यों मनाते हैं?
मकर संक्रांति भारत में हिन्दू समाज का एक प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति का पर्व पुरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।
राष्ट्र सेविका समिति की सदस्यों ने ब्राह्मणवाला (रोचीपूरा) देहरादून में सामूहिक हवन कर और खिचड़ी कार्यक्रम से साथ मनाया मकर सक्रांति का पर्व pic.twitter.com/k10SZjfBsG
— Garh Ninad (@GarhNinad) January 16, 2021
कार्यक्रम के इस अवसर पर अंजलि उनियाल (नगर कार्यवाहीका- केदार नगर), सरिता जुयाल (शारीरिक प्रमुख- केदार नगर), प्रीति शुक्ला (संपर्क प्रमुख -गुरु रामराय नगर), यशोदा कुमारी (सेविका- महाराणा प्रताप नगर), सलोनी जी (शिक्षिका – सुभाष नगर), दीपाली शुक्ला एवं अन्य ग्राम वासी (गुरु राम राय नगर) उपस्थित रहे।
गढ़ निनाद समाचार* 25 फरवरी 2021 पौड़ीखाल। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ीखाल साक्षरता कार्यक्रम संचालन को लेकर गोष्ठी का आयोजन Read more
गढ़ निनाद समाचार* 22 फरवरी 2021। नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय अगरोडा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल Read more
गढ़ निनाद समाचार * 22 फरवरी 2021 नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी नैखरी में काॅलेज प्राचार्या श्रीमती पुष्पा उनियाल और Read more
गढ़ निनाद समाचार* 22 फरवरी 2021। देवप्रयाग/नई टिहरी। यूकेएचएचडीपी द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में 21 Read more