मनमोहन की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 11 मई  

नयी दिल्ली: पूर्वप्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दवा के रिएक्शन के कारण कल देर रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में भर्ती कराय गया जहाँ उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

एम्स के सूत्रों ने सोमवार को उनकी स्थिति को स्थिर बताते हुए कहा कि उन्हें उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के दल की देख रेख में रखा गया है। उन्होंने बताया कि श्री सिंह को बुखार भी है और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

डॉo सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया “नयी दवा के इस्तेमाल रिएक्शन होने के कारण  डॉक्टरों की निगरानी में रखने और ज़रूरी जांच के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।”

पूर्व प्रधान मंत्री को रविवारदेर रात एम्स में लाकर कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि 87 वर्षीय डॉक्टर सिंह की 2009 में बाई पास सर्जरी हुई थी। कांग्रेस नेता डॉ सिंह राज्यसभा के सदस्य है।

अभिनव
वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!