प्रवासियों को प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को मिलेगी स्वरोजगार सम्बंधी जानकारी

प्रवासियों को प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को मिलेगी स्वरोजगार सम्बंधी जानकारी
नवनियुक्त सीडीओ ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़* 30 जून 2020

नई टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के निराकरण हेतु राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में हर शुक्रवार को जिला एवं मंगलवार को ब्लाक स्तर पर स्वरोजगार सम्बंधी जानकारी दी जायेगी। इसके लिए जनपद स्तर पर जिला सेवायोजन कार्यालय में परामर्श केंद्र/ हेल्प डेस्क स्थापित किया जा चुका है।  

विकासखंड स्तर पर भी खंड विकास अधिकारी कार्यालय में परामर्श केंद्र /हेल्प डेस्क स्थापित किया जा चुका है। जहां पर प्रवासियों को स्वरोजगार संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 

इसी के क्रम में जिला मुख्यालय पर स्थापित परामर्श केंद्र पर प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार एवं विकास खंड स्तर पर मंगलवार के दिन प्रवासियों को विशेष रूप से स्वरोजगार संबंधित जानकारी  उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 7895225330, 9410101956 नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories