मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करें ऋण वितरण-डीएम

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 18 सितंबर 2020

नई टिहरी । जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने एनआईसी वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शाखा प्रबंधकों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऋण वितरण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अब तक कुल 295 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए हैं। जिसमें से 138 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। जबकि 22 आवेदनों पर कार्रवाई गतिमान है। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, लीड बैंक अधिकारी डीएस डुंगरियाल, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, निदेशक आरसेटी विक्रम सिंह चौहान के अलावा अन्य शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!