कार दुर्घटना में एक की मौत,4 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 सितम्बर 2020।

नई टिहरी। आज बृहस्पतिवार को लगभग ढाई बजे NH-94 ऋषिकेश चम्बा मोटर मार्ग तहसील नरेंद्रनगर के स्थान उपली खाड़ी के समीप आल्टो कार संख्या UK07Z-1792 खाड़ी से थान जाते अनियंत्रित हो कर सड़क से लगभग 50 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। 

इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। दो घायलों का जिला अस्पताल बौराड़ी तथा दो जा सीएचसी खाड़ी में ईलाज चल रहा है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी लोग ग्राम थान तहसील टिहरी के रहने वाले हैं।

इस दुर्घटना में पूरण सिंह पुत्र रणजीत सिंह, उम्र-52 वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। घायल प्रताप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, उम्र 42 वर्ष, विजेंद्र सिंह पुत्र कुँवर सिंह, उम्र 37 वर्ष को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल टिहरी लाया गया। वहीं घायल परवीन सिंह पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 18 वर्ष व चैत सिंह पुत्र नारायण सिंह का सीएचसी खाड़ी में इलाज चल रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!