प्रियंका गांधी ने छोड़ा सरकारी आवास, किराए के आवास में रहेंगी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ *30जुलाई 2020

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोधी एस्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्होंने बंगले की चाबियां केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के अधिकारियों को सौंप दीं। 

उधर कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा कि अधिकारियों ने बंगले का पूरा मुआयना किया और पाया कि यह अच्छी हालत में है। कहा कि प्रियंका गांधी ने बिजली, पानी और दूसरे सभी बकाया बिलों का भुगतान कर दिया और वह संपत्ति निदेशालय की तरफ से आवंटन और लीज रद्द किए जाने के संदर्भ में जुलाई महीने के लिए लाइसेंस शुल्क का अंतिम आकलन किए जाने का इंतजार कर रही हैं।

प्रियंका से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह अभी कुछ दिन गुरुग्राम में रहेंगी और फिर मध्य दिल्ली इलाके में किराये के एक आवास में रहने चली आएंगी। उक्त आवास की रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम चल रहा है।

बता दें कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नई दिल्ली स्थित सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा था। एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ खाली करने को कहा गया था। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!