राहुल, आज़ाद, प्रियंका ने अमर सिंह के निधन पर जताया शोक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 1अगस्त 2020

नई दिल्ली: निजी संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा मर विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्यसभा के सांसद तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री गांधी ने कहा “अमर सिंह जी के देहांत की दुःखद ख़बर से स्तब्ध हूँ। उनके परिवार और प्रियजनों को संवेदनाएँ।”

 श्री आजाद ने अपने संदेश में श्री सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा की वह आखिरी क्षण तक जीने के लिए संघर्ष करते रहे। श्री आजाद ने उनके परिजनों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्री सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रीमती वाड्रा ने भी श्री सिंह के निधन पर श्रो जताया और कहा “ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और  बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!