राजेश ड्यून्डी करेंगे टिहरी पालिका में विधायक का प्रतिनिधित्व

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 1 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नई टिहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश ड्यूंडी अब नगर पालिका परिषद टिहरी की बोर्ड बैठकों में विधायक धन सिंह नेगी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टिहरी को पत्र लिखकर बताया है कि उन्हें पालिका बोर्ड बैठकों या अन्य बैठकों में उपस्थित रहना अनिवार्य होता है इसलिए वह श्री राजेश ड्यून्डी को नगर पालिका टिहरी के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हैं।

ड्यून्डी के पालिका परिषद में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने से जहां भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है, वहीं राजेश ड्यून्डी ने टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!