रॉड्स अध्यक्ष बहुगुणा व सतवीर पुण्डीर साथियों सहित भाजपा में शामिल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 28 जुलाई 2020

नई टिहरी: राड्स संस्था के अध्यक्ष, समाजसेवी और 2017 में टिहरी विधानसभा से विधायक का चुनाव लड चुके सुशील बहुगुणा, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सतवीर पुंडीर अपने 120 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रसीद प्रदान की। क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह नेगी ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

मंगलवार को समाजसेवी बहुगुणा ने भाजपा में शामिल होते हुए कहा कि भाजपा के नीतिगत फैसले लेने के निर्णय से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाईन की है। कहा कि वह किसी पद की लालसा से शामिल नहीं हुए हैं बल्कि पूर्व की भांति गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने 120 समर्थकों की लिस्ट सौंपते हुए दल की सदस्यता ली। 

वहीं नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से अलग हुए पूर्व मंडल महामंत्री ने भी पार्टी के लिए जी-जान से कार्य करने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष रतूड़ी और विधायक डा. नेगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज दिनोंदिन आगे बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार जनहित में कई योजनाएं चला रही हैं। 

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, संजय नेगी, ब्लाॅक प्रमुख सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, धर्म सिंह रावत,रविंद्र सेमवाल, राजेश डंयूडी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, प्रधान संगठन चंबा के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा, गीता नेगी, नरेश नेगी, प्रताप राणा, दिनेश भट्ट, गोपीराम चमोली, शीशराम थपलियाल, डा. जेपी बहुगुणा, जाखणीधार के कनिष्ठ प्रमुख अरविंद पंवार,कुसुम चैहान, मनोज नकोटी, असगर अली, अबरार अहमद, अनीता, कुंभीबाला भट्ट, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!