एसडीएम ने काटे 63 लाख के चालान, खनन कारोबारियों में हड़कंप

Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़* 6 जून 2020

नई टिहरी: कीर्तिनगर तहसील क्षेत्रान्तर्गत    खनन, स्टोन क्रेशर, आरबीएम रिवर ट्रेनिंग मानको/ नियमो के अनुरूप नही होने पर तहसील प्रशासन कीर्तिनगर द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसके तहत लगभग 63 लाख के चालान काटे गए है। 

उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर संदीप तिवारी ने जांच में पाया गया कि क्षेत्र में खनन संबंधी गतिविधियां मानको को ताक पर रखते हुए की जा रही थी। जिसमे तहसील प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाहियां की गई है। खनन संबंधी गतिविधियां मानको के अनुरूप न पाए जाने पर लॉट जुयालगड (जीएमवीएम) का 1709200 रु०, सत्यम स्टोन क्रेशर मलेथा का 674775 रू०, मां दुर्गा स्टोन क्रेशर सुपाणा का 562240 रू०, भगवती एसोसिएट्स का 488691 रू०, लक्ष्मण सिंह मडी का 739000 रू० व लक्ष्मण सिंह नोर का 2048000 रु० का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया की तहसील प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही संबंधी जांच आख्या जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को उपलब्ध कराई गई है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories