नगर पालिका परिषद चंबा द्वारा आज भी चला विशेष सफ़ाई अभियान

नगर पालिका परिषद चंबा द्वारा आज भी चला विशेष सफ़ाई अभियान
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़* 14 अगस्त 2020

चम्बा: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद चंबा में आज दूसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला द्वारा किया गया। इस अभियान में पालिका के सभासद, पालिका के अधिशासी अधिकारी, सफाई निरीक्षक, सफाई सुपरवाइजर , पर्यावरण मित्र सभी सम्मिलित रहे।

इस अभियान के दौरान मार्ग में मिलने वाले नागरिकों द्वारा भी इसमें प्रतिभाग किया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories