रविवार को टिहरी पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान

रविवार को टिहरी पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान
Please click to share News

गढ़ निनाद समाचार* 7 मार्च 2021।

नई टिहरी। नगर पालिका परिषद टिहरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रविवार को नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। 

पालिकाध्यक्ष श्रीमती सीमा कृषाली, अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह सजवान एवं पालिका के सभासद विजय कठैत द्वारा सभी स्थलों पर सफाई व्यवस्था में सहयोग एवं कार्य की निगरानी की गई। 

अभियान में महिला स्वयं सहायता समूह के सहयोग से सेक्टर 7-c बौराड़ी एवं निर्बल आवास कॉलोनी ढूंगीधार में सफाई अभियान चलाया गया।

वहीं शांतिकुंज के सहयोग से शांतिकुंज के समीप एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से एलआईसी कॉलोनी से बीएसएनल कॉलोनी तक सफाई अभियान संचालित किया गया।

इस विशेष सफाई अभियान के लिए पालिका द्वारा कर्मचारियों की तीन टीमें बनाई गई थी। जिनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य किया गया। 

सफाई टीम का नेतृत्व सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह, आशीष, शिव सिंह सजवान, दिनेश  कृषाली, जयदीप खत्री द्वारा किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पालिका के कर्मचारी  गंभीर सिंह कंडवाल, बिहारी लाल शाह, हरीश कुमार आदि सभी द्वारा सहयोग किया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories