यूनिर्वसल एकेडमी: विज्ञान गणित कला और पर्यावरण प्रदर्शनी

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

विज्ञान है मानवता के लिये एक उपचार, इसे संगठित करता है मानव का ज्ञान

15 फरवरी 2020,

रमेश सिंह रावत, गढ़ निनाद न्यूज़  

देहरादून: यूनिर्वसल एकेडमी टर्नर रोड़ में शनिवार 15 फरवरी को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूल के अधिकतर छात्र-छात्राओं ने मौजूदा सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं पर मॉडल बना कर हिस्सा लिया। कृषि, पर्यावरण और ऊर्जा आधारित सतत विकास से संबंधित मॉडल प्रदर्शित कर पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश दिया।

सुबह साढ़े नौ बजे प्रिंसिपल, यूनिवर्सल एकेडमी द्वारा रिब्बन काटकर विधिवत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उसके पश्चात अभिभावकों ने प्रदर्शनी में मॉडलों के बारे में रोचक जानकारियाँ हासिल की और बच्चों की रचनात्मक और वैज्ञानिक समझ से प्रभावित होकर उनके कार्य की सराहना की।  

प्रिया अग्रवाल निदेशक यूनिवर्सल एकेडमी ने मॉडलों का मूल्यांकन किया और छात्रों को विज्ञान के नवाचार प्रयोगों के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों का छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए सराहना की। 

इस अवसर पर यूनिवर्सल एकेडमी के चेयरमैन सुनित पाल अग्रवाल ने बताया की आज प्रदर्शित मॉडल्स में से चयनित मॉडलों का शिक्षकों और अभिभानकों के सुझाओं के आधार पर नवाचार कर सीबीएसई साइंस कांग्रेस में सम्मिलित होने के लिया तैयार किया जायेगा।    

पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन भी किया गया। छात्रों ने उत्साह के साथ पुस्तकों को देखा एवं खरीदा।

Share This Article
error: Content is protected !!