दिल्ली की सत्ता से दूर भाजपा, अब सत्ता वापसी को कर रही पुरजोर कोशिश

दिल्ली की सत्ता से दूर भाजपा, अब सत्ता वापसी को कर रही पुरजोर कोशिश
Please click to share News

दिल्ली की सत्ता से दूर भाजपा अब सत्ता वापसी को कर रही पुरजोर कोशिश

दिल्ली की सत्ता से दूर भाजपा अब सत्ता वापसी को कर रही पुरजोर कोशिश: दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों ने मनेगी भाजपा नेताओं की इस बार दीवाली 

नई दिल्ली

नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला किया है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही इन कॉलोनियों को नियमित करने की कानूनी प्रक्रिया भी  पूरी हो जायेगी। सरकार चाहती है कि इस बात की जानकारी उन बस्तियों को मिले इसलिए भाजपा नेताओं की ड्यूटी इस बार अनाधिकृत कॉलोनियों में दीवाली मनाने को कहा गया है। यह कार्य उन नेताओं को विशेष रूप से दिया गया है जो दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़े हों या लड़ना चाहते हैं।उनसे अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले हर व्यक्ति के घर जाकर दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए कहा गया है। 

नेताओं को निर्देश दिया गया है कि वह लोगों को केंद्र सरकार के निर्णय के बारे में बताएं। भाजपा को ऐसी आशंका है कि उसके इस निर्णय का क्रेडिट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ले सकते हैं। इसी कारण पार्टी ने अनाधिकृत कॉलोनियों में अपने नेताओं की तैनाती की है।

नेता 1728 अनाधिकृत कॉलोनियों में जाकर दिवाली की शुभकामनाएं देने के अलावा सार्वजनिक बैठक करेंगे और प्रत्येक व्यक्ति को कैबिनेट के फैसले के बारे में सूचित करेंगे। पार्टी ने नेताओं से कहा है कि वह अनाधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को नियमित करने को लेकर पूरी जानकारी देने को कहा है।

दरअसल भाजपा दशकों तक दिल्ली की सत्ता से बाहर रही,जिस कारण वह अब आम आदमी से जुड़ना चाहती है। इसीलिए उसने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से कहा है कि इस बार की दीवाली वह आम लोगों के साथ मिलकर खेलें।


Please click to share News

admin

Related News Stories