बस हादसे में 8 की मौत, 10 घायल

बस हादसे में 8 की मौत, 10 घायल
Please click to share News

गढ़ निनाद समाचार।

हिमांचल। हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। वहां एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना आज बुधबार को हिमाचल के चंबा जिले में हुई है। जहां एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आ‌ठ शव बरामद कर लिए हैं,जबकि10 लोग घायल होने बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, चम्बा के तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास बस हादसा हुआ। बस में 20-25 लोग सवार थे। बस बुंदेडी से चम्बा के लिए आ रही थी।

पुलिस प्रशासन घायलों को निकालने में जुटा है। घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories