उत्तराखंड आंदोलन ….थाना खाली हम अंदर!

उत्तराखंड आंदोलन ….थाना खाली हम अंदर!
Please click to share News

विक्रम बिष्ट*

गढ़ निनाद समाचार* 20 मार्च 2021।

नई टिहरी। ऐसा कभी नहीं हुआ जब टिहरी शहर का आशीर्वाद हमारे ऊपर नहीं रहा हो। लेकिन एक दिन की घटना ऐसी है जिसे याद करना जन संघर्ष को समर्पित करने वाले हर व्यक्ति के लिए जरूरी है।

उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट को पुलिस गिरफ्तार कर टिहरी जेल लाए थे। श्रीनगर से आए कुछ लोगों ने शहर में बंद की घोषणा कर दी। साथ में यह चेतावनी भी दे दी कि जो बंद में शामिल नहीं होगा, तोड़फोड़ वगैरह….।

यह हमारी भाषा नहीं थी और ना ही है। लेकिन मामला जनहित के मुद्दे पर  हुई गिरफ्तारी का था तो प्रतिबद्ध कार्यकर्ता  विक्रम नेगी, परेन्द्र, लोकेंद्र, सुरेंद्र सभी रात खुलने से पहले ही मोर्चे पर डट गये। मैं थोड़ा देर से पहुंचा। एसडीएम ताहिर इकवाल थे। हवाघर के पास–।

हमको थाना ले जाया गया। लेकिन यह हम कह रहे हैं। हमको साथ के जाने वाले पुलिस अफसर ही नहीं सारे के सारे गायब हो गए। जारी….।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories