उत्तराखंड कैबिनेट ने 40 से ज्यादा प्रस्तावों पर लगाई मुहर

उत्तराखंड कैबिनेट ने 40 से ज्यादा प्रस्तावों पर लगाई मुहर
Please click to share News

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए 40 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जनहित में तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल की बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें मुख्य रूप से कोरोना संक्रमण के मामले में भी निर्णय लिया गया। राज्य में कोविड कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि 40 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जो इस प्रकार हैं

*कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे फैसला।

*पुरानी पेंशन प्रकरण पर एक विज्ञप्ति के आधार पर यूपी, उत्तराखंड के मामलों को लेकर फैसला

*राज्य के 112 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में 01 महिला 01 पुरुष डॉक्टर को देखते हुए 224 पदों की स्वीकृति।

*शुगर मिल में भी मृतक आश्रितों को दी जाएगी नौकरी।

*राज्य की स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रत्यापित।

*पेयजल निगम और संस्थान में भी पेंशन को लेकर चर्चा।

*वृद्धा, विकलांग, दिव्यांग पेंशन को 1200 से 1500 करने का फैसला

*शिक्षा मित्रों को 15000 मानदेय को 20000 रुपए किया गया

*गंगोलीहाट को बनाया जाएगा नगर पालिका।

*प्राइवेट गार्ड सुरक्षा नियमावली 2021 को मंजूरी।

*कोविड हॉस्पिटल्स का एमओयू मार्च 2022 तक बढ़ाने का निर्णय।

*प्राइवेट सुरक्षा नियमावली- 2021 को मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी।

*फाइनेंसियल हैंडबुक नियमावली- 2018 में किया गया संशोधन।

*लैंडस्लाइड एंड लिटिगेशन सेंटर उत्तराखंड में स्थापित किए जाने का लिया गया निर्णय।

*सभी पूर्व सैनिकों को अब नहीं देना होगा हाउस टैक्स।

*बिल्डिंग बायलॉज में किया गया संशोधन, पर्यटन के दृष्टिगत लिया गया है निर्णय।

* हल्द्वानी और हरिद्वार में बनाए गए 500 बेड के अस्पताल को मार्च 2022 तक के लिए दिया गया एक्सटेंशन।

* प्रदेश के 94 बगीचो की व्यवस्था को सुधारने के लिए इसे तीन कैटेगरी में बांटकर डिपार्टमेंटल/लीज पर देने पर चर्चा किया गया है, इसपर अंतिम फैसले के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

* स्टेट डाटा सेंटर पालिसी -2022 को प्रख्यापित करने का लिया गया निर्णय।

* पौधा सेंटर, सेलाकुई के कर्मचारियों का बढ़ाया गया मानदेय।

* उत्तराखंड उद्यान एवं खाद्य नियमावली -2022 को पारित करने का लिया गया निर्णय।

* उत्तराखंड जैविक कृषि नियमावली- 2021 को प्रख्यापित करने का लिया गया निर्णय

*नर्सरी एक्ट- 2021 को प्रख्यापित करने का लिया गया निर्णय।

* किसानों को अधिक से अधिक इंश्योरेंस कवरेज दिए जाने को लेकर इंश्योरेंस किस्त को घटाने का लिया गया निर्णय।

* मंडी कानून में किया गया संशोधन।

* रात्रि कोविड कर्फ्यू के समय में किया गया बदलाव, अब रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा कर्फ्यू।

* कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया गया निर्णय।

*राज्य सरकार परिस्थितियों को देखते हुए कड़े से कड़े निर्णय ले सकती है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories