जानकारी: क्या होता है मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन, आइए जानते हैं 

जानकारी: क्या होता है मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन, आइए जानते हैं 
Please click to share News

मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन क्या है  अक्सर लोग कहते हैं कि फलां के सोशल मीडिया पर इतने मिलियन फॉलोवर्स हैं, या हमारी अर्थव्यवस्था इतने ट्रिलियन  हो जाएगी आदि। दरअसल रोजमर्रा के जीवन में नंबरों का बहुत महत्व है। 

आप जानते ही होंगे कि नंबर सदैव से ही मानव जीवन की प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा रहे हैं। आप भी अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन के कई नंबरों से वाकिफ होंगे जैसे इस सेलिब्रिटी के इतने मिलियन फॉलोअर्स हैं या इस गाने को यूट्यूब पर इतने मिलियन या बिलियन बार देखा गया है। परन्तु क्या आप जानते है कि मिलियन, बिलियन तथा ट्रिलियन का क्या मतलब होता है। 

यहां हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या होता है। बल्कि यह भी बताएँगे की हमारी भारतीय गणित प्रणाली में इनका मतलब कितने लाख, करोड़, अरब या खरब है। साथ ही आपको यह भी पता चलेगा की 1 मिलियन, 1 बिलियन, 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं।

पहले बात करते हैं मिलियन (Million) की:

अगर आप इंटरनेट चलाते है तो आप मिलियन शब्द से भली-भांति परिचित होंगे क्यूंकि चाहे सोशल मीडिया अकाउंट पर उपभोक्ताओं की संख्या हो या विडिओस पर व्यूज इन सभी को मिलियन में मापा जाता है।

  • 1 मिलियन का अर्थ होता है 10 लाख

जब भी हम कहते है की यह इतने मिलियन है तो 1 मिलियन से हमारा अर्थ 10 लाख होता है।

  • 1 मिलियन अर्थात 10 लाख में में छह (6) शून्य होते है।
  • 1 मिलियन =10,00,000

हम अक्सर इन संख्याओं का प्रयोग बड़ी संख्याओं को छोटा रूप में दिखाने के लिए करते है।

मिलियन का भारतीय गणित में रूपांतरण

1 मिलियन        10 लाख

10 मिलियन          1 करोड़

100 मिलियन        10 करोड़

1000 मिलियन          1 अरब

10,000 मिलियन          10 अरब

1,00,000 मिलियन      1 खरब

इस प्रकार आप मिलियन से तरह से परिचित हो चुके है। 

अब बात करते हैं बिलियन की:

आपने अक्सर सुना होगा कि भारत और चीन इतने बिलियन की आबादी वाले देश हैं ।  लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते है कि बिलियन क्या होता है।

भारतीय गणित प्रणाली में 1 बिलियन का अर्थ होता है 1 अरब । याने 1 बिलियन में 1 अरब होते है। या 1 बिलियन = 1 अरब

अब आप बिलियन से भी भली-भांति परिचित हो चुके है। अब जानते है बिलियन का भारतीय गणित में रूपांतरण

बिलियन(Billion) का भारतीय गणित में रूपांतरण

1 बिलियन    1 अरब

10 बिलियन    10 अरब

100 बिलियन    1 खरब

1000 बिलियन    10 खरब

10000 बिलियन    100 खरब या 1 नील

100000 बिलियन    1000 खरब या 10 नील

आइये अब जानते है ट्रिलियन के बारे में

ट्रिलियन (Trillion) आपने दैनिक जीवन में अखबारों,TV या इंटरनेट के माध्यम से अक्सर सुना होगा की इस देश की GDP इतने ट्रिलियन डॉलर है या हमारे देश की GDP इतने ट्रिलियन डॉलर है। हमारी अर्थव्यवस्था को भी सरकार ने 5 वर्षो में 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखा है पर क्या आप जानते है की 1 ट्रिलियन मतलब क्या होता है। 1 ट्रिलियन एक बहुत ही बड़ी संख्या के व्यक्त करने के लिए उपयोग की जाती है।

भारतीय गणित प्रणाली में 1 ट्रिलियन का अर्थ होता है 10 ख़रब होता है। याने 1 ट्रिलियन = 10 ख़रब।  याने 1 ट्रिलियन अर्थात 10 ख़रब में 1 के बाद बारह(12) शून्य होते है।

1 ट्रिलियन =10,00,00,00,00,000

इस प्रकार से आपने ट्रिलियन जो की बहुत बड़ी संख्याओं हेतु उपयोग किया जाता है के बारे में सीखा। आइये अब जानते है ट्रिलियन का भारतीय गणित प्रणाली में रूपांतरण

ट्रिलियन (Trillion) का भारतीय गणित प्रणाली में रूपांतरण

1 ट्रिलियन    10 खरब

10 ट्रिलियन    100 खरब

100 ट्रिलियन    1000 खरब

उम्मीद है कि आप अब मिलियन, बिलियन एयर ट्रिलियन के बारे में अच्छी तरह से समझ गए होंगे। आपने इस लेख के माध्यम से यह भी सीखा की भारतीय गणित प्रणाली में मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन को कैसे रूपांतरित किया जाता है। 


Please click to share News

Garhninad Desk

Related News Stories