कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का घनसाली में जोरदार स्वागत

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का घनसाली में जोरदार स्वागत
Please click to share News

आज दिनांक 10 अगस्त 2022 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा उदयपुर संकल्प के तहत भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा अपने दूसरे पड़ाव पर घनसाली विधानसभा पहुंची।
यात्रा के दूसरे दिन चमियाला में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी ,पूर्व विधायक श्री बलवीर सिंह नेगी ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ,प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ने यात्रा को रवाना किया। चमियाला से शुरू होकर यात्रा घनसाली तक पहुंची ।

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के अवसर पर प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिंदुस्तान की आजादी से लेकर हिंदुस्तान के निर्माण तक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया कांग्रेस ने इस देश को सुई से लेकर सब्बल तक कुदाल से लेकर कंप्यूटर तक पहुंचाने का काम किया हमारे पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की लंबी सूची है हम फक्र और गर्व से कह सकते हैं कि हम उस पार्टी के सदस्य हैं जिस पार्टी ने अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल बजाया और देश को स्वतंत्र कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । उन्होंने कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को कांग्रेस की रीति और नीति से जोड़े।

पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी एवं पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ने कहा कि आज देश में फिरका प्रस्त ताकते अहंकार में डूब कर राज कर रही है आज वह लोग देश की सत्ता में बैठे हैं जिन्होंने देश की आजादी के समय अंग्रेजों की मुखबिर की और हिंदुस्तान के इतिहास में 56 साल तक अपने दफ्तर में देश का तिरंगा नहीं फहराया और आज देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 18 सो 57 की क्रांति से लेकर 1947 तक देश को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र करने के लिए लड़ाई लड़ी और प्राणों की आहुति दी जब अंग्रेजों ने नमक पर टैक्स लगाया तो 1942 में महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह किया लेकिन आज जो पार्टी सत्ता में है वह बच्चों की पढ़ाई लिखाई दूध घी मक्खन आटा चावल पर टैक्स वसूल रही है और देश को भुखमरी की कगार पर खड़ा कर दिया है ।

पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला ने कहा की आज महंगाई आसमान छू रही है बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह करने में लगी है उन्हें गरीब आदमी से कोई लेना देना नहीं है ।

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विधायक विक्रम सिंह नेगी,पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ,विजय गुनसोला, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, ममता पवार, मुन्नी देवी, पूरब सिंह पवार ,प्यार सिंह बिष्ट, डॉ प्रकाश चंद्र ,श्रीमती कैलाशी देवी ,इंदु देवी ,लक्ष्मी देवी, उत्तम सिंह पवार, सबल सिंह राणा, मान सिंह नेगी ,प्रताप सिंह पोखरियाल, उत्तम सिंह रावत, विजय पाल सिंह रावत, सुनील बिष्ट, शिवेंद्र रतूड़ी, दिनेश लाल, रतन सिंह रावत ,धर्म सिंह जखेड़ी, शशांक जोशी, साहब सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद ,प्रदीप कुमार ,ज्ञान सिंह रावत, लखन रावत ,राजेश रावत ,प्रदीप पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories