शिविर में लोगों को दी विधिक जानकारी, कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण

शिविर में लोगों को दी विधिक जानकारी, कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 6 नवम्बर 2022। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नागदेव पथल्ड में आयोजित विधिक शिविर में ग्रामीणो की समस्याओं का जहां मौके पर निस्तारण किया गया वहीं ग्रामीणो को विधिक कानूनी की जानकारी भी दी गई।

बता दें कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर दिनाँक 31 अक्टूबर 2022 से दिनाँक 13 नवम्बर, 2022 तक चल रही पैन इंडिया अभियान के तहत टिहरी गढ़वाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज, नागदेव पथल्ड में बृहद विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ करते हुए जिला न्यायाधीश योगेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ने जनमानस को शिविर का लाभ उठाने के लिए कहा तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता योजना, निशुल्क अधिवक्ता एवं पैन इंडिया अभियान (31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर, 2022) से सम्बंधित विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

शिविर कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की सचिव श्रीमती ममता पंत के द्वारा किया गया। जिसमे जिले के सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणो को अपने अपने विभागों के स्टाल लगाकर जानकारी दी गयी।

शिविर में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के द्वारा बालकों के संरक्षण एवं बालकों के कल्याण हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री किशन सिंह चौहान ने दिव्यांग पेंशन, व्रद्धवस्था पेंशन, विधवा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन से संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉक्टर दीपा रूपाली के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर श्रीमती बीना सजवाण वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनी जानकारी दी। सीओ सदर श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। सीओ टिहरी, अश्मिता ममगांई के द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल श्री विनोद कुमार बर्मन के द्वारा मौलिक अधिकारों तथा मौलिक कर्तव्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

शिविर में विनोद कुमार बर्मन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल, शंभू नाथ सेठ वाल सिविल जज/ अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति नरेंद्र नगर , संजय कुमार घिल्डियाल अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल, सीओ सदर श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी एवं अस्मिता मंमगाई सी ओ टिहरी, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल, फौजदारी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, तहसीलदार टिहरी के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे,साथ ही जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण आदि उपस्थित थे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories