SDRF ने ब्रह्मपुरी के पास गंगा नदी से शव किया बरामद
![SDRF ने ब्रह्मपुरी के पास गंगा नदी से शव किया बरामद](https://www.garhninad.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230506-WA0123.jpg)
टिहरी गढ़वाल 6 मई 2023। आज ब्रह्मपुरी के पास गंगा नदी में थाना लक्ष्मण झूला छेत्र में एक शव दिखने की सूचना मिली। सूचना के बाद एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने शव को बरामद कर लक्ष्मण झूला पुलिस के सुपुर्द किया।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविन्द्र सजवान ने बताया कि शव पुरुष का है, जिसकी उम्र 35 से 40 बताई जा रही है। शव कुछ दिन पुराना प्रतीत होता है। शव की शिन्नाख्त की जा रही है।