छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 31 जुलाई 2023। थाना कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखंड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों से संबंधित जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात अपर उप निरीक्षक रामवीर सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी टिहरी गढ़वाल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

साथ ही सड़क दुर्घटना के कारण व रोकथाम हेतु उपाय तथा यातायात चिन्हों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमे लगभग 180 छात्र-छात्राएं और 6 अध्यापक मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories