बैठक में वनाग्नि को रोकने हेतु लिए सुझाव

बैठक में वनाग्नि को रोकने हेतु लिए सुझाव
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 9 मई 2024। कीर्तिनगर रेंज अन्तर्गत विकास खण्ड कीर्तिनगर के मीटिंग हाल में वनों की अग्नि से सुरक्षा, वनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़वाने हेतु कीर्ति नगर ब्लाक के समस्त ग्राम प्रहरियों, युवा मंगल दलो, महिला मंगल दलो व ग्रामीणों के साथ वार्ता, विचार विमर्श व वनाग्नि को रोकने हेतु सुझाव लिए गये।
बैठक मे उप जिलाधिकारी महोदया कीर्ति नगर श्रीमती सोनिया पंत, सहायक वन संरक्षक श्री अभिषेक मैठाणी , उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री अनिल पैन्यूली, वन क्षेत्राधिकारी माणिनाथ, देवप्रयाग श्री मदन सिंह रावत , तहसीलदार कीर्तिनगर, ग्राम सभाओं से आये गणमान्य प्रधान गण, वन पंचायत सरपंच,व युवा मंगल दल व महिला मंगल दल व कीर्तिनगर रेंज के क्षेत्रीय कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories