Ad Image

नाग देवता मंदिर का लोकार्पण: काबीना मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद

नाग देवता मंदिर का लोकार्पण: काबीना मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल, 8 जून । काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को टिहरी गढ़वाल के सेंदुल ग्राम पंचायत में नव निर्मित नाग देवता मंदिर का लोकार्पण एवं मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया।

मंत्री गणेश जोशी ने नाग देवता मंदिर में दर्शन-पूजन कर नाग देवता का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने विधि-विधान के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की।

अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में 250 तक की बसावटों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है, और जो बसावटें छूट जाएंगी उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और किसानों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने वनाग्नि से प्रभावित किसानों के लिए राजस्व सर्वे कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने सेंदुल ग्राम पंचायत में टीन शेड बारात घर, सेंदुल से नागोड़ा तक 2 किलोमीटर सड़क मार्ग, कृषि उत्पाद ढुलाई के लिए मोटर मार्ग, और सिंचाई सुविधाओं की मांगें रखते हुए मंत्री को मांगपत्र सौंपा।

मंत्री जोशी ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को उनकी मांगें पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। कार्यक्रम में विधायक खजान दास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इसके बाद, मंत्री जोशी ने नैनबाग में सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में विश्व शक्ति योग जन समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया और भद्रकाली और नागदेवता की डोली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री कमली भट्ट, पार्षद नंदनी शर्मा, समिति अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार, राजेश सजवान, राजेंद्र चौहान, देवेंद्र पंवार, और नारायण पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories