Ad Image

देवप्रयाग में सांसद अनिल बलूनी का जोरदार स्वागत

देवप्रयाग में सांसद अनिल बलूनी का जोरदार स्वागत
Please click to share News

विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा पत्र

टिहरी गढ़वाल 15 जून। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आज देवप्रयाग पहुंचने पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और नागरिक उपस्थित थे।
स्वागत करने वालों में नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष श्री कृष्णकांत कोटियाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शुभांगी कोटियाल, पूर्व प्रमुख श्री जयपाल पवार, श्री भगवान सिंह, राहुल कोटियाल, श्री अर्जुन सिंह, श्री प्रताप सिंह रावत, प्रधान उमेर सिंह जी, पूर्व सभासद रूपेश गुसांई, विकास ध्यानी, कमला देवी, मुन्ना देवी, सुषमा देवी, श्रीमती कृष्णा कैन्तुरा, मीनाक्षी देवी, पल्लवी कोटियाल, सुरेश राणा, जवाहर लाल, प्रधान होशियार सिंह, अमर सिंह और डी एस जयाडा शामिल रहे।

सांसद अनिल बलूनी ने स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देवप्रयाग के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास का आश्वासन दिया।

बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों की समस्याओं को से कराया रूबरू

तीर्थ पुरोहित संगठन के अध्यक्ष कृष्ण कान्त कोठियाल ने सांसद अनिल बलूनी को एक पत्र लिखा है जिसमें बहीनाथ धाम के पुरोहितों की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मास्टर प्लान के कारण पुरोहितों के आवास पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पंचभैया मोहल्ला और आस-पास के क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से रास्ता अवरुद्ध पड़ा है और कई मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन निर्माण इकाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अब, अलकनंदा नदी से कटाव का खतरा भी बढ़ गया है। पुरोहितों के मुआवजे और आवास आवंटन के मुद्दे पर शासन में पारदर्शिता की कमी है, जिससे पुरोहितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। कोठियाल ने सांसद से अनुरोध किया है कि वे पुरोहितों की सभी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्देशित करेंगे।

देवप्रयाग नगर की समस्याओं को लेकर सौंपा पत्र

नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय निवासियों ने सांसद अनिल बलूनी को एक पत्र भेजा है। पत्र में नगर की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित किया गया है:

  1. पार्किंग की समस्या: गाड़ियों की पार्किंग के उचित प्रबंधन के अभाव में स्थानीय लोगों और व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
  2. केन्द्रीय विद्यालय की मांग: एक केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग की गई है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।
  3. सिवर प्लांट का स्थानांतरण: सिवर (STP) प्लांट को वार्ड 2 से हटाकर मुख्य प्लांट से जोड़ने की आवश्यकता बताई गई है।
  4. पानी की पंपिंग योजना: नदी से पानी की पंपिंग योजना की स्वीकृति की मांग की गई है, ताकि पानी की समस्या का समाधान हो सके।
  5. स्वास्थ्य सुविधाएं: देवप्रयाग नगर के होस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की गई है।
  6. पुल निर्माण: बाह बाजार वार्ड-५ के पुल का निर्माण बजट से जल्द शुरु करने की आवश्यकता जताई गई है।
  7. सुरक्षा दीवार और ट्रीटमेंट: धर्मपुर क्षेत्र में सुरक्षा दीवार और ट्रीटमेंट के कार्य को जल्द शुरु कराने का अनुरोध किया गया है।

निवासियों ने उम्मीद जताई है कि सांसद अनिल बलूनी इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्देश देंगे, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories