Ad Image

ब्रेकिंग न्यूज: राजकीय कार्यों में लापरवाही के चलते राजस्व उप निरीक्षक खेमराज नगवाण निलंबित

ब्रेकिंग न्यूज: राजकीय कार्यों में लापरवाही के चलते राजस्व उप निरीक्षक खेमराज नगवाण निलंबित
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 5 जुलाई । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील घनसाली में सम्बद्ध राजस्व उप निरीक्षक, खेमराज नगवाण को राजकीय कार्यों और लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

खेमराज नगवाण को अक्सर कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित पाया गया और कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी उन्होंने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। उप जिलाधिकारी, घनसाली की आख्या के क्रम में खेमराज नगवाण, राजस्व उप निरीक्षक, हाल सम्बद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग, तहसील घनसाली को उ0 राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप निलम्बित किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories