NHPC बैंड के पास सेना का ट्रक पलटा, एक जवान की मौत

टिहरी गढ़वाल, 23 अक्टूबर 2024: आज सुबह लगभग 11:40 बजे NHPC बैंड के पास सेना का एक ट्रक (नंबर 07D172945L) अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें हवलदार शैलेंद्र सिंह (35 वर्ष) की मौत हो गई। वे 26 राजपूत रेजीमेंट से संबंधित थे।
गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह समेत चार जवान गौचर से रायवाला, देहरादून जा रहे थे। हादसा तब हुआ जब ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और वाहन पीछे की ओर खिसकने लगा। चालक NK दर्शन सिंह ने सभी जवानों को कूदकर जान बचाने को कहा। जवान कूद गए, लेकिन हवलदार शैलेंद्र सिंह ट्रक के नीचे दब गए।
घायल जवान को तत्काल CHC देवप्रयाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन जवान सुरक्षित हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।