सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने किया बागी देवप्रयाग गौशाला का निरीक्षण: दिए बायोगैस संयंत्र और कंपोस्ट पिट स्थापित करने के निर्देश

टिहरी गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल सुश्री वरुणा अग्रवाल द्वारा अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा निराश्रित गोवंश के लिए संचालित गौशाला ग्राम बागी देवप्रयाग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गौशाला में गायों को गो ग्रास भी खिलाया गया, गौशाला में गायों की संख्या,मेल फिमेल गौवंश, भूसा चारा, पानी, गोवंश रखरखाव, क्षमता, गौशाला विस्तारीकरण के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अधिकारी टिहरी गढ़वाल और गौशाला प्रबंधक इंद्र दत्त रतूड़ी से बारीकी से जानकारी ली गई। साथ ही खंड विकास अधिकारी देवप्रयाग को गौशाला में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने और कंपोस्ट पिट बनाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी गढ़वाल,खंड विकास अधिकारी देवप्रयाग, एडियो देवप्रयाग, पशु चिकित्सा अधिकारी देवप्रयाग, व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, पशु पालन विभाग देवप्रयाग के अधिकारी कर्मचारी, गौ सेवक मौजूद रहे।