पौड़ी गढ़वाल में दोपहर 12 बजे तक 32.84% मतदान मतदान

पौड़ी गढ़वाल, 24 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण में जनपद पौड़ी गढ़वाल में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक 32.84% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
कुल 2,41,499 मतदाताओं में से अब तक 79,309 लोगों ने मतदान किया। विकासखण्डवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:
- बीरोंखाल: 36.48%
- नैनी डांडा: 36.06%
- पोखड़ा: 33.57%
- एकेश्वर: 33.15%
- थलीसैंण: 32.50%
- खिर्सू: 32.38%
- पाबौ: 30.45%
- रिखणीखाल: 27.99%
मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।