महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, जन विरोधी नीतियों की आलोचना

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, जन विरोधी नीतियों की आलोचना
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार को महिला विरोधी और जन विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। सरकार नशाखोरी और खनन माफियाओं को बढ़ावा दे रही है, जबकि बलात्कार और हत्या जैसे अपराधों में दोषियों को कम सजा दी जा रही है।

रावत ने भाजपा नेत्री अवंतिका शर्मा को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट और सम्मान दिए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पंचायत चुनाव में जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

वार्ता में ममता उनियाल, मीना शाह, सगुप्ता प्रवीण, रीना देवी, अनीता शाह और गंगा देवी मौजूद थीं।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories