निरंकारी मिशन का “वननेस वन” अभियान : हरियाली संग सेवा का संदेश

निरंकारी मिशन का “वननेस वन” अभियान : हरियाली संग सेवा का संदेश
Please click to share News

देहरादून, 17 अगस्त 2025। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा वननेस वन परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर हुआ।

देहरादून ब्रांच में संयोजक नरेश विरमानी जी के नेतृत्व में सेवादल, SNCF और संगतों ने मसूरी रोड सिनोला स्थित पंचायत भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में वर्षा के बीच वृक्षारोपण किया।

संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि वननेस वन अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं बल्कि प्रकृति संरक्षण, सह-अस्तित्व और सेवा का जीवंत आंदोलन है। 2021 से चल रहा यह प्रयास अब लघु वनों का रूप ले चुका है, जिनमें प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनर्जागरण देखा जा रहा है।

यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरित और समृद्ध वातावरण देने का संकल्प है। निरंकारी मिशन का यह संदेश है कि वृक्ष लगाना केवल कार्य नहीं, बल्कि संस्कार है—और सेवा केवल कर्तव्य नहीं, साधना है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories