पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत, कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने फौजदारी वाद संख्या 150/2023, धारा 138 N.I. Act में वांछित सुनील सिंह असवाल (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम जाख लगा ज्यूंदासू, पटी जुआ, थाना नई टिहरी को दिनांक 06.08.2025 को कैनाल रोड, गुमानीवाला, ऋषिकेश (देहरादून) से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के समय कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक रावत और कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।