बिग ब्रेकिंग। वाहन दुर्घटना में एक की मौत दो घायल

Please click to share News


गढ़ निनाद न्यूज़

नई टिहरी,28 अप्रैल 2020।देवप्रयाग-बमाणा- खरसाडी मार्ग पर एक यूटिलिटी सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिरने से दुर्घनाग्रस्त हो गयी। जिसमें तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया है। 

प्राप्त सूचना के अनुसार कार में कुल तीन लोग सवार थे। थानाध्यक्ष देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि 108 एवम थाने की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को सी एच सी देवप्रयाग भर्ती कराया गया है।

मृतक बलबीर सिंह पुत्र मातबर सिंह उम्र 33 निवासी ख़रसाडी शामिल है। 

जबकि घायल सचिन पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी समदर तथा दिलबर चौहान पुत्र दिगम्बर, 20 निवासी समदर तहसील देवप्रयाग को सी एच सी देवप्रयाग भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि उपरोक्त वाहन बमाणा से खरसाडी की ओर जा रहा था।


Please click to share News
Govind Pundir

Govind Pundir

Related News Stories