मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Please click to share News

मोरी में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय

गढ़ निनाद समाचार* 10 फरवरी 2021

मोरी/हनोल/उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मोरी में आयोजित कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से हनोल पहुंचे। जहां उन्होंने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने जोशीमठ में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को स्मृति चिन्ह भेंट किया।  

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जहां विधानसभा पुरोला को कई ऐतिहासिक विकासपरक योजनाओं की सौगात दी वहीं सीमांत तहसील मोरी पहुँचकर  28 करोड़ 92 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं 17 करोड़ 45 लाख 47 हजार के ऐतिहासिक विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 

इस मौके पर उन्होंने मोरी में राजकीय महाविद्यालय खोलने समेत कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा अगर जल्दी भवन उपलब्ध हो जाए तो आगामी शिक्षा सत्र से ही इस महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

*लोकार्पण* 

 ◼️मैन्द्रथ-भंकवाड़ मोटर मार्ग  किलोमीटर 9 में 24 मीटर लौह सेतु के निर्माण कार्य लागत 142.23 लाख ।   

◼️ट्रांजिस्ट हॉस्टल पुरोला का निर्माण लागत 264.28 लाख।

◼️ट्रांजिस्ट हॉस्टल नोगांव का निर्माण लागत 264.28 लाख।

◼️रा.उ.मा विद्यालय भंकोली भवन  सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 68.36 लाख।

◼️रा.उ.मा विद्यालय गढ़ खाटल भवन  सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 61.04 लाख।

◼️खरसाड़ी से जीवाणु मोटर मार्ग स्टेज II निर्माण कार्य लागत 821.07 लाख।

◼️खरसाड़ी से जीवाणु मोटर मार्ग के किमी 2 में केदार नदी पर 30 मीटर स्पान स्टील गाडर सेतु का निर्माण लागत *198.13* लाख।

◼️ ग्राम खोदी लिवाड़ी के निकट सुपिन नदी पर 90 मीटर स्पान के पैदल सेतु का पुनःनिर्माण कार्य लागत 607.98 लाख।

◼️दिल्ली – यमुनोत्री मोटर मार्ग के रिखाऊ  खड्ड से रिखाऊ गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 464.63 लाख।

 *शिलान्यास* 

◼️  देवजानी – घटटूगाड के सागली राटा तोक में क्षतिग्रस्त पैदल आरसीसी पुलिया का पुन:निर्माण 17.70 लाख।

◼️ देवती-ठडियार मोटर मार किमी एक में सुधार एवं डामरीकरण कार्य लागत  38.39 लाख।

◼️ गुंदियाटगांव से रामा मोटर मार्ग किलोमीटर 1 से 2 तक सुधार एवं डामरीकरण कार्य लागत 51.86 लाख।

◼️त्यूणी-पुरोला-नौगांव राज्य मार्ग संख्या 17 के किमी 84 में इंटर लॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण का कार्य 41.48 लाख

◼️ ढकाड़ा मोटर मार्ग में आरसीसी पुलिया  निर्माण 28.05 लाख।

◼️ गुंदियाटगांव मोटर मार्ग के किमी 6 से 12 का हल्का वाहन मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण लागत 279.5 लाख।

◼️ सुनाली निचला देवरा मोटर मार्ग किमी एक में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य लागत 73.85 लाख।

◼️ प्राथमिक विद्यालय बीफ भवन निर्माण कार्य 24.77 लाख।

◼️ रा.उ.मा.विद्यालय देवजानी II मुख्य भवन निर्माण कार्य लागत 141.43 लाख।

◼️मुसई सट्टा  किमी 7 से मसरी मोटर मार्ग स्टेज II एवं किमी एक पर 24 मीटर स्पान लौह सेतु निर्माण लागत 250.32 लाख।

◼️ कलासी से बिंगसारी मोटर मार्ग स्टेज II, लम्बाई 6.5 किमी के निर्माण कार्य लागत 331.38 लाख।

◼️ मैन्द्रथ-भंकवाड़ सड़क किमी 2.50 से बेगल मोटर मार्ग स्टेज II लम्बाई 6 किमी के निर्माण कार्य 333.07 लाख।

◼️ जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग किमी एक में सूपिन नदी पर 54 मीटर स्पान स्टील गाडर सेतु का निर्माण कार्य 413.17 लाख। 

मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा,सहकारिता एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ धनसिंह रावत, विधायक विकास नगर मुन्ना सिंहचौहान,विधायक पुरोला राजकुमार,यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव, एसपी मणिकांत मिश्रा,ब्लाक प्रमुख मोरी बचन पंवार उपस्थित है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories