बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Please click to share News

घनसाली। आज बालगंगा  शिक्षा प्रसार समिति का शपथ ग्रहण समारोह बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर टिहरी गढ़वाल में उपजिलाधिकारी घनसाली द्वारा कराया गया ।

इस अवसर पर प्रबंधक पद पर प्रशांत जोशी, मंत्री पद पर चंद किशोर मैठाणी, अध्यक्ष पद पर बच्चन सिंह रावत, उप मंत्री पद पर खुशीराम कुकरेती, कोषाध्यक्ष पद पर विजय सिंह कुमाई, कार्यकारिणी सदस्यों में पूरब सिंह पवार, लाखीराम तिवारी ,भजन सिंह भंडारी ,राजेंद्र सिंह रावत , प्रेम सिंह चौहान , बलिराम उनियाल , गिरधर प्रसाद उनियाल, लक्ष्मण सिंह चौहान , सुरेंद्र सिंह रावत , शूरवीर सिंह बिष्ट , श्रीमती कृष्णा गैरोला ,श्रीमती सुशीला उनियाल ने शपथ ली।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य विपिन चंद्र उनियाल, तहसील प्रशासन से केशव प्रसाद गैरोला (वाचक) महाविद्यालय द्वारा नामित सदस्य  डॉ रेखा बहुगुणा ,डॉ रीना पुरोहित,

 साहब सिंह महर (लिपिक ) वरिष्ठ सहायक दिनेश मैठाणी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद प्रसाद व्यास ,अब्बल सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील देव सुरीरा,  प्रभात जोशी, नवनीत पोखरियाल , शिवेंद्र रतूड़ी एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रबंधक प्रशांत जोशी ने बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति के समस्त सदस्यों क्षेत्र के समस्त बुद्धिजीवियों जनप्रतिनिधियों का अपनी समस्त कार्यकारिणी की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षा उन्नयन तकनीकी शिक्षा भवन निर्माण संगठनात्मक अनुशासन की दिशा पर बल दिया, वही मंत्री चंदकिशोर मैठाणी ने बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति के योगदान हेतु पूर्व आजीवन सदस्यों का धन्यवाद प्रेषित किया।

इस मौके पर अध्यक्ष  बच्चन सिंह रावत  द्वारा समस्त कार्यकारिणी को  महाविद्यालय हित में अपना संपूर्ण योगदान देने पर बल दिया गया। प्राचार्य विपिन चंद्र उनियाल द्वारा उप जिलाधिकारी घनसाली प्रेम लाल जी व 

तहसीलदार घनसाली का आभार व्यक्त किया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories