चम्बा पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर 5700 रु. अर्थदंड वसूला

चम्बा पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर 5700 रु. अर्थदंड वसूला
Please click to share News

नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार के निर्देशन में आज नगर पालिका परिषद चम्बा एवं पुलिस विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध होने के पश्चात छापेमारी की गयी। इस दौरान प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों से 6 किलो प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त की गई तथा पालिका द्वारा 3 चालान किये गये एवं धनराशि 5700/- रुपए का अर्थ दंड वसूल किया गया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका चम्बा शिव कुमार सिंह चौहान, थानाध्यक्ष चंबा पंकज देवरानी, सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह पंवार, लिपिक ओमप्रकाश तिवारी, सुपरवाइजर पवन सेमवाल, गब्बर बिष्ट, अनुज सजवाण, मोहित भंडारी आदि मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories