प्रो0 एनके जोशी श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के नये कुलपति नियुक्त

प्रो0 एनके जोशी श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के नये कुलपति नियुक्त
Please click to share News

देहरादून/टिहरी गढ़वाल 12 अप्रैल 2023। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल उत्तराखंड ले. जनरल गुरमीत सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो० जोशी वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।

प्रो० एन के जोशी को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के नए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। बुधवार को राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो० जोशी वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। 

आदेश अनुसार, उन्हें उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) की अवधि के लिए श्री देव सुमन विवि का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो0 जोशी वर्तमान प्रभारी कुलपति प्रो0 महावीर सिंह रावत का स्थान लेंंगे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories