गैस सिलेंडर फटा 3 घायल

गैस सिलेंडर फटा 3 घायल
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 31 अगस्त।थाना लम्बगांव जनपद-टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत आज दिनांक 31/08/2023 को प्रातः डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर श्री सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी की ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलेण्डर फटने से 03 व्यक्ति घायल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे । गांववालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में श्री बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।
घायलों का नाम/पता
1- श्री बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव
2- श्रीमती रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव
3- अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव

राहत एवं बचाव पुलिस टीम-
1-Hc 91 ना.पु. अरविन्द कुमार
2-Hc 47 ना.पु. सुरेन्द्र सिंह
3-Hg सूरज नेगी


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories