क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है- सुषमा उनियाल

क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है- सुषमा उनियाल
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 19 सितम्बर। महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन (शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार) एवं सनातन धर्म शक्ति पीठ श्री दुर्गा मंदिर समिति (रजि०) नई टिहरी जिला टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का भव्य दिव्य कार्यक्रम सनातन धर्म शक्तिपीठ श्री दुर्गा मंदिर/शुभ लग्न रामलीला भवन बारात घर  नई टिहरी में आयोजित किया जाएगा। 

इस आशय की जानकारी अध्यक्ष श्रीमती सुषमा उनियाल ने प्रेस क्लब टिहरी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना तथा सनातन धर्म की जानकारी देना है । उन्होंने कहा कि सम्मेलन में हमारे चारों वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद) के वैदिक विद्वान देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से पधार रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हमें पूज्य संतो श्री महंत स्वामी शिवानंद गिरी जी महाराज (कोटेश्वर रुद्रप्रयाग) श्री मुनि अभय चैतन्य जी महाराज (किंकालेश्वर मंदिर, पौड़ी गढ़वाल) श्री ब्रह्मचारी आशीष वशिष्ट स्वरूप जी महाराज (प्रबंधक ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ, चमोली गढ़वाल) श्री ब्रह्मचारी केशव स्वरूप जी महाराज (प्रबंधक जनार्दन आश्रम, दण्डी वाडा, ऋषिकेश), स्वामी अच्युतानंद महाराज जी (हरिद्वार, उत्तराखण्ड) का पावन सानिध्य भी प्राप्त होगा। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठाएं।

संयोजक पंडित राजेन्द्र चमोली ने बताया कि 24 सितम्बर को सांय साढ़े तीन बजे गणेश चौक से बौराड़ी से सुमन पार्क तक शोभायात्रा, नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि- डॉ० विकास फोंदणी (सुर गंगा संस्कृत विद्यालय) होंगे।

25 सितम्बर को सम्मेलन के पहले दिन पूर्व सीएम व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, उत्तराखंड संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति रमेश कुमार पांडेय, विधायक किशोर उपाध्याय, वेदाचार्य मोहनलाल नौटियाल उत्तरकाशी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी तथा प्रमुख भिलंगना बसुमणी घणाता सम्मेलन में विशिष्ठ अतिथि होंगे।

26 सितंबर को बदरी केदार समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय मुख्य अतिथि, एल पी जोशी ई डी टीएचडीसी, प्रो रमेश कुमार, पाण्डेय, संजय जी, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, पूर्व विधायक विजय पंवार, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी विशिष्ट अतिथि होंगे।

वहीं 27 सितम्बर को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी मुख्य अतिथि होंगी तथा अन्य मंत्री, विधायक विशिष्ट अतिथि होंगे।

इस मौके पर समिति के सचिव डॉ उम्मेद सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष त्रिलोक रमोला, कमल सिंह महर, रवि सेमवाल , बिजेंद्र रमोला, राजेंद्र डोभाल, दिनेश बडोनी व सीताराम भट्ट आदि मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories