अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने तदर्थ सेवाओँ के लाभ न दिए जाने संबंधी सरकार के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने तदर्थ सेवाओँ के लाभ न दिए जाने संबंधी सरकार के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 30 जनवरी। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने तदर्थ सेवाओँ के लाभ न दिए जाने संबंधी सरकार के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है ।
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि प्रदेश सरकार एवँ शासन लगातार अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को पूर्व से मिलने वाली सभी सुविधाओं को समाप्त कर रहा है उत्तर प्रदेश के समय से ही 2017 तक भी तदर्थ सेवाओं का लाभ चयन , प्रोन्नत वेतनमान एवँ सेवा निवर्तिक में मिलता आया है लेकिन उसे भी नहीं दिया जा रहा है ,तदर्थ शिक्षकों को 5 वर्ष की तदर्थ सेवा पर विनिमितिकरण के प्राविधान एक्ट में होने के बावजूद भी तदर्थ शिक्षकों का पिछले कई वर्षों से विनिमितिकरण नहीं किया गया है । अशासकीय जूनियर विद्यालयों में उत्तर प्रदेश से ही वित्त विहीन की अनुमोदित सेवाओँ का लाभ चयन एवँ प्रोन्नत वेतनमान में दिए जाने का प्राविधान है लेकिन उत्तराखंड में इस सभी के लिए विभाग नकारात्मक रवैया अपनाए हुए है जिसका परिणाम है कि आज अधिकाँश अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारियों को अपने हितों के लिए न्यायालय की शरण मे जाना पड़ रहा है बार बार भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाकर इन विद्यालयों में पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने माँग की है कि तदर्थ सेवाओं का लाभ चयन ,प्रोन्नत ,सेवा निवर्तिक एवँ पुरानी पेंशन में प्रदान किया जाय साथ ही वर्षो से तदर्थ रूप से कार्यरत शिक्षकों का विनिमितिकरण किया जाय ,वित्त विहीन सेवाओं का लाभ चयन, प्रोन्नत ,पुरानी पेंशन एवँ सेवा निवर्तिक लाभों में प्रदान किया जाय , 2014 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों को भी सामूहिक वीमा से आच्छादित किया जाय ,राजकीय विद्यालयों के समान अशासकीय शिक्षक कर्मचारियों एवँ छात्रों को सभी सुविधाएं प्रदान किए जाँय।
माँग करने वालों में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ,प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी , मनमोहन सिंह नेगी प्रान्तीय कोषाध्यक्ष,शिव सिंह रावत गढ़वाल मंडल अध्यक्ष,बाल मनोज रावत मंडलीय मंत्री, विशन सिंह मेहता कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर महेंद्र सिंह मेहरा मंडलीय मंत्री , अनिल नौटियाल ज़िलाध्यक्ष विजय पाल जगवाण जिलामंत्री देहरादून , विनोद बिजल्वाण जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत जिला मंत्री टिहरी गढ़वाल, अरविंद सैनी ज़िलाध्यक्ष अभय ढोण्डियाल ज़िला मंत्री हरिद्वार, नरेंद्र रावत ज़िलाध्यक्ष एवँ दीप चन्द्र सती ज़िला मंत्री चमोली, बलबीर सिंह रौथाण ज़िलाध्यक्ष एवँ वीरेंद्र बर्त्वाल ज़िला मंत्री2रुद्र प्रयाग,मनमोहन सिंह रौतेला ज़िलाध्यक्ष एवँ मुकेश सारंग ज़िला मंत्री पौड़ी गढ़वाल, हीरा सिंह मेहरा अध्यक्ष अल्मोड़ा, विजय सिंह गैंडा ज़िला मंत्री अल्मोड़ा,प्रान्तीय मंत्री कपूर सिंह पंवार , नवीन बडोनी, दीपक मिश्रा ,आर सी शर्मा ,दिनेश डोबरियाल ,सुनील पैन्यूली ,आदि प्रमुख थे ।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories