आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु पुलिस, फायर सर्विस एंव जिला प्रशासन द्वारा किया गया मॉक ड्रिल

आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु पुलिस, फायर सर्विस एंव जिला प्रशासन द्वारा किया गया मॉक ड्रिल
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 2 मई । उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण भारत सरकार के सहयोग से आगामी चारधाम यात्रा में किसी आपदा से निपटने की पूर्व की तैयारियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यक्षमता विकसित किए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस, फायर सर्विस, जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों द्वारा आज मॉक ड्रिल (अभ्यास) का आयोजन किया गया।

इस मॉक ड्रिल के आयोजन का उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा के दौरान कोई भी प्राकृतिक अथवा मानव जनित घटना होने पर जान-माल तथा पर्यटक,तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार कोई क्षति न हो। साथ ही ऐसी घटना होने पर पुलिस,जनपद प्रशासन अन्य रेखीय विभागों का आपस में समन्वय स्थापित करना। इस मॉक ड्रिल में विभिन्न घटनाओं की परिस्थितियां ( त्वरित बाढ,अग्नि,सड़क दुर्घटना,स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति,भूस्खलन आदि) का अभ्यास किया गया। यह मॉक ड्रिल दुर्घटनाओं में की जाने वाली व्यवस्थाओं की स्थिति को जांचने के लिए की जाती है। जहां खामियां रहती है उसमें सुधार का प्रयास किया जाता है। मॉक ड्रिल जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से की जाती है।
इसके अतिरिक्त फायर स्टेशन नई टिहरी द्वारा जिला प्रशासन एनडीआरएफ एसडीआरएफ के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल में धनोला पेट्रोल पंप पर निम्नलिखित कार्य किया गया जिसका विवरण निम्नवत हैं।
मॉक ड्रिल विवरण फायर स्टेशन नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल।

  1. घटना स्थल- धनोला पेट्रोल पंप चम्बा।
  2. सूचना प्राप्ति का समय- 10:27 बजे
  3. वाहन का विवरण UK07GA 4071, UA07N 0708 रेस्क्यू वाहन UK07GA 3342 CFO महोदय का वाहन
  4. कुल जनशक्ति- 01 CFO, 01 FSO, 02 LFM, 03 DVR, 06 FIREMAN
  5. घटना- आग/रेस्क्यू
  6. सूक्ष्म विवरण- फायर यूनिट को सूचना मिली कि धनौला पेट्रोल पंप मैं भूकंप आने से एक बिल्डिंग गिर गई है जिससे कि उक्त पेट्रोल पंप पर आग भी लग गई है और बिल्डिंग के नीचे 05 मनुष्य व 05 गाय दबे हुए हैं।
  7. घायल- मनुष्य 02, पशु शुन्य, 02 घायल व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर की सहायता से जौलीग्रांट ले जाया गया।
  8. बचाए- मनुष्य 03 पशु- शुन्य
  9. मृत्यू- मनुष्य- शून्य, पशु 05 गाय।

Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories