प्रवासियों को दिए जा रहे खाद्यान्न पैकेट

प्रवासियों को दिए जा रहे खाद्यान्न पैकेट
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़।

पौड़ी 23 मई 2020। जिलाधिकारी गढ़वाल  श्री धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशों के बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों को क्वारन्टीन किया जा रहा है जिनके खाने की समुचित व्यवस्था हेतु जनपद के सभी 15 विकास खण्डों को खाद्यान्न पैकेट  सम्बन्धित विकास खंड मुख्यालय को  उपलब्ध कराए जा रहे है। 

यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी, पौडी के एस कोहली ने बताया कि पूर्ति विभाग द्वारा लगातार कोविड 19 के दृष्टिगत आम जनमानस/ राशनकार्ड धारकों/ बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी लोगों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।

कोहली ने बताया कि केंद्र/राज्य सरकार द्वारा आवंटित समस्त खाद्यान्न के उठान हेतु सभी परिवहन ठेकेदारों के द्वारा ससमय आंतरिक गोदामों तक पहुंचाया जा रहा है। 


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories