जनपद में सादगी से मनाया पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी का जन्मदिन

जनपद में सादगी से मनाया पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी का जन्मदिन
Please click to share News

गढ़ निनाद न्यूज़* 10 सितंबर 2020

नई टिहरी।  भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

इस अवसर पर जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में इस अवसर पर पंत जी का जन्मदिवस मनाया गया।

उधर जिला सूचना कार्यालय में अपर जिला सूचनाधिकारी कु. जानकी देवी, लोकपाल मनरेगा जेपी नौटियाल, जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष गोविन्द पुण्डीर समेत सूचना कार्यालय के सभी कर्मियों ने पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories