लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कंडी सौड़ में कांग्रेस जनों ने दी गिरफ्तारी

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कंडी सौड़ में कांग्रेस जनों ने दी गिरफ्तारी
Please click to share News

कंडीसौड़/नई टिहरी। लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में हुए किसानों की निर्मम हत्या और प्रियंका गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा कंडी सौड़ तहसील में दर्जनों लोगों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी।

उपरोक्त कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जोत सिंह बिष्ट उपस्थिति के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं की अध्यक्षता एवं महिला कांग्रेस  की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमेरी बिष्ट की संयोजकता में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि लखीमपुर खीरी में सत्ता के मद में भाजपा के नेताओं द्वारा जिस तरह से किसानों की निर्मम हत्या की गई वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित किसान परिवारों को सांत्वना देने गईं हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस के अभद्र व्यवहार की तथा गलत तरीके से की गई गिरफ्तारी का हम पुरजोर विरोध और निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के मंत्री के बेटे ने लखीमपुर खीरी में निर्दोष अन्नदाता किसानों की जघन्य हत्या कर के भाजपा  के नेता पुत्रों की आपराधिक मानसिकता का परिचय दिया है।ऐसे दोषियों को तत्काल कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन गुसाईं ने कहा भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा चुनाव में अपनी हार को देखकर सांप्रदायिक दंगे फैलाकर  जनमानस का ध्यान भटकाना चाहते हैं। 

उपरोक्त्त कार्यक्रम में अनिल बंधाणी, मनोज़ खण्डूड़ी, सुमन बिष्ट, शीशपाल राणा, मंजू रमोला, अपर्णा विश्वास, अनिता खण्डूड़ी, साधना, विजेन्द्र राणा, शाहिद, दलबू, हरिओम, प्रकाश आदि दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories