राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गढ़वाल स्काउट ईस्ट कैंप माणा में जवानों के साथ मनाई दीपावली

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गढ़वाल स्काउट ईस्ट कैंप माणा में जवानों के साथ मनाई दीपावली
Please click to share News

देहरादून/ श्री बदरीनाथ। राज्यपाल, ले0ज0 श्री गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत  राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर ईस्ट कैंप, गढ़वाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। 

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।  राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पहुंचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories