उपाध्याय ने कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री सुरेश चंदेल के समक्ष 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का उठाया मुद्दा

उपाध्याय ने कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री सुरेश चंदेल के समक्ष 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का उठाया मुद्दा
Please click to share News


नई टिहरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महामन्त्री अनुपमा रावत के आगामी विधान सभा चुनाव में 40% महिला उम्मीदवार उतारने के बयान व उसके लिये किये जा रहे प्रयास का स्वागत किया है।
उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 6 नवम्बर को राज्य के सभी राजनैतिक दलों के मुखियाओं, सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं को इस सम्बन्ध में सार्वजनिक अपील कर श्रीमती प्रियाँका गाँधी वाड्रा जी के उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रपेक्ष्य में की जा रही पहल को उत्तराखंड में भी लागू करने का आह्वान किया है।
उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस की कोर कमेटी में भी उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की है।
उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 2017 के विधान सभा चुनाव में भी तत्कालीन प्रदेश प्रभारी श्रीमती अम्बिका सोनीजी व तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी को सुझाव दिया था कि सत्ताधारी दल होने के नाते हमें राज्य के सभी राजनैतिक दलों से सर्वानुमति बनाकर सभी 70 की 70 सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़वाना चाहिये और सम्पूर्ण महिला सरकार की एक नयी पहल गंगा-यमुना प्रसूता धरती तथा नारी विमर्श के सर्वोच्च आस्था स्थल से इसका उद्घोष करना चाहिये।
उपाध्याय ने राज्य के सबसे अनुभवी व वरिष्ठ राजनेता
श्री हरीश रावत के 20% टिकट देश की रक्षा के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों को देने की मुहीम का भी स्वागत किया है और आशा व्यक्त की है कि राज्य के अन्य राजनैतिक दल भी इस मुहीम का आदर व स्वागत करेंगे और अपने दल में इसको लागू करेंगे।
उपाध्याय ने कहा कि टिहरी में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री सुरेश चंदेल के समक्ष भी उन्होंने इन मुद्दों को उठाया है और उन्हें विश्वास है यह मुहीम आगे बढ़ेगी।
उपाध्याय ने कहा कि और कई महिला नेत्रियों ने इस मुहीम को समर्थन दिया है, लेकिन सत्तापक्ष और राज्य के महिला संगठन और सिविल सोसाईटी अभी इस पर मौन हैं और उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिये।
उपाध्याय ने कहा कि महिला शक्ति का राज्य बनाने में अभूतपूर्व योगदान है और रामपुर तिराहे व मुज़फ्फर नगर की घटनाओं के ज़ख़्म अभी भी तरो-ताज़ा हैं।
उपाध्याय ने कहा कि राज्य पूर्ण वयस्क व 21 वर्ष का हो गया है और विधान सभा चुनावों के इस विमर्श से हम खटीमा, मसूरी, मुज़फ्फर नगर और श्री यन्त्र टापू के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories