जिपं अध्यक्ष सुभाष वर्मा समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

जिपं अध्यक्ष सुभाष वर्मा समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
Please click to share News

देहरादून। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे दल बदल की प्रक्रिया जारी है। आज हरिद्वार के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

वर्मा ने कांग्रेस में शामिल होते ही वह भाजपा पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रचंड बहुमत का दुरुपयोग किया है। भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही के रूप में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ते रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष वर्मा को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि सुभाष वर्मा राज्य के महत्वपूर्ण व्यक्ति है। रावत ने कहा कि वर्मा ने चाहें वह किसी पद पर रहे हों सदैव निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सुभाष वर्मा और उनकी टीम का कांग्रेस में स्वागत करते हैं और उनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 

इस मौके पर सुभाष वर्मा ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से संतुष्ट नहीं थे। कहा कि भाजपा ने सदैव किसानों और मजदूरों का शोषण करने का काम किया है कहा कि जो कृषि बिल भाजपा सरकार लेकर आई थी और उसके कारण आंदोलनरत किसानों की जान गई है वॉर सीधे सीधे किसानों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने प्रचंड बहुमत का दुरुपयोग किया है इसका जबाब अब 2022 में जनता देगी। खानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में सिपाही बन कर कार्य करेंगे। हाईकमान उन्हें जैसे भी आदेश देगा वह उसी अनुसार आगे बढ़ेंगे। 

सुभाष वर्मा के साथ जिला पंचायत सदस्य जावेद, नगला इमरती प्रधान मुस्कान, निवर्तमान प्रधान धीरज सैनी, राजकुमार, जिला पंचायत योजना समिति के सदस्य संदीप चौधरी, सहकारी क्रय विक्रय केंद्र मंगलौर के चेयरमैन राजवीर चौधरी, सहकारी समिति पनियाला के चेयरमैन एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवनीत चौहान, सहकारी संघ मंगलौर के निदेशक एवं पूर्व मण्डल महामंत्री भाजपा रंजन त्यागी, पशुपालन संघ के निर्देशक ललित चौधरी, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भाजपा वरुण त्यागी, पूर्व संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तरुण शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जय चौहान, भाजपा से पार्षद पद के रहे प्रत्याशी धर्मेंद्र चौधरी, रुड़की विधायक के पूर्व प्रतिनिधि प्रमोद सैनी, विधायक प्रतिनिधि अरुण चौधरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रमुख सिद्धार्थ चौधरी, किसान मोर्चा महामंत्री आशीष पाल, किसान मोर्चा मंडल मंत्री निशांत त्यागी, नगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आकाश गौतम, मीडिया प्रभारी भाजपा शिवम यादव, युवा मोर्चा के जिला मंत्री अनुराग चौधरी,पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चा पारस सैनी, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित सक्सेना समेत सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल हुए।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories