उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ उत्तराखंड प्रदेश की शाखा अनुरक्षण खंड देहरादून के द्विवार्षिय चुनाव संपन्न

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ उत्तराखंड प्रदेश की शाखा अनुरक्षण खंड देहरादून के द्विवार्षिय चुनाव संपन्न
Please click to share News

देहरादून । उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ उत्तराखंड प्रदेश  शाखा अनुरक्षण खंड  देहरादून के द्विवार्षिक चुनाव श्री विनोद असवाल अपर सहायक अभियंता चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए।

आम सभा को श्री रमेश बिंजोला प्रांतीय महामंत्री/ मुख्य संयोजक उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा देहरादून एवं संयुक्त मोर्चा के सलाहकार श्री चंद्र बल्लभ गैरोला ,प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राम चंद्र सेमवाल,  गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्री श्याम सिंह नेगी, मंडल के महामंत्री श्री शिशुपाल सिंह रावत, मीडिया प्रभारी श्री संदीप मल्होत्रा, संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री धन सिंह नेगी  एवं शाखा के  अंतर्गत डोईवाला रानीपोखरी देहरादून सहसपुर हरबर्टपुर कालसी चकराता एवं  ट्यूनी इकाई  के  कर्मचारियों ने  भारी संख्या में भाग लिया।

सभा को प्रांतीय महामंत्री /मुख्य संयोजक श्री रमेश  बिंजोला जी संयुक्त मोर्चा के सलाहकार श्री चंद्र बल्लभ गैरोला, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राम चंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष श्री श्याम सिंह नेगी मंडल महामंत्री श्री शिशुपाल सिंह रावत संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री धन सिंह नेगी आदि ने सभा को संबोधित किया एवं कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों के लिए शासन प्रशासन एवं प्रबंधक पक्ष पर निरंतर दबाव बनाकर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

सभा के द्वितीय चरण में नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें निम्नानुसार पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए। जिसमें शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश कनौजिया शाखा,  उपाध्यक्ष श्री धन सिंह चौहान एवं संदीप कुमार, शाखा सचिव श्री विशंभर सिंह  राठौर एवं शाखा कोषाध्यक्ष श्री लाल सिंह रौतेला, संयुक्त सचिव शीशपाल नेगी एवं श्रीमती सरिता नेगी संगठन सचिव श्री मदन सिंह बिष्ट, प्रचार सचिव श्री विजेंद्र सकलानी एवं कार्यालय सचिव श्री रणवीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं l 

मसूरी शाखा से विशेष आमंत्रित सदस्य श्री धनपाल धनपाल पवार श्री मनीराम व्यास श्री विजय सिंह कुमार श्री नंद कुमार तिवारी हरिद्वार शाखा से विशेष आमंत्रित सदस्य श्री भारत सिंह रावत श्री अमित कुमार श्री नती सिंह बिष्ट आदि कर्मचारी उपस्थित हुए l


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories