यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, प्रिंस पटेल रहे टॉपर

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, प्रिंस पटेल रहे टॉपर
Please click to share News

यूपी/प्रयागराज । यूपी बोर्ड 2022 कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। लड़कों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। लड़कियों में संस्कृति ठाकुर व किरन कुशवाहा रही दूसरे स्थान पर। 12वीं का परिणाम थोड़ी देर बाद याने 4 बजे घोषित होने वाला है।हाईस्कूल के परिणाम में बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 5.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि लड़कियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 4.40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। प्रयागराज का रिजल्ट 89.93 प्रतिशत रहा।

लड़कों में प्रिंस पटेल रहे टॉपर, संस्कृति ठाकुर व किरन कुशवाहा दूसरे तो अनिकेत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे

यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए। 2222745 सफल हुए।

बालिकाओं का रिजल्ट 91.69 प्रतिशत रहा

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने बताया कि 10वीं में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओंं का प्रतिशत 91.69, प्रतिशत है। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का प्रतिशत 91.69 प्रतिशत है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने घोषित किया।


Please click to share News

Garhninad Desk

Related News Stories